हनुमान जयंती :: ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ सहित विशाल भंडारे
-हाईवे 18 पर स्थित विशालकाय हनुमान जी की मूर्ति रही आकर्षित का केंद्र
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
हनुमान जयंती के उपलक्ष पर दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित विशालकाय हनुमान जी की मूर्ति विशेष रूप से रही आकर्षित का केंद्र ,जहां पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की लगी रही भीड़ ,हाईवे 18 से जो भी राहगीर निकलता है वह हनुमान जी की मूर्ति देखकर रुक जाता और नमन कर सेल्फी लेते हुए निकलता।
दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, बालमपुर, देहरी, सत्ती बांसिया, हिनोतिया, भंवरखेड़ी, छोला और चांद पिपरिया समेत कई गांवों में स्थित राम लक्ष्मण सीता और हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप से सजावट के साथ रामायण पाठ हवन पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है।

विशेष रूप से खेड़ापति हनुमान माता मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, पुराने गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज, डोला घाट हनुमान मंदिर और कुलहड़िया के रेंज हनुमान मंदिर, श्री गणेश चौक मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर, साहू मंदिर अंबाडी, गायत्री मंदिर, रेलवे स्टेशन दीवानगंज हनुमान मंदिर सेमरा सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर निसान ,लंगोट, झंडा सहित सजावट की सामग्री चढ़ाई गई। मंदिरों में रामायण पाठ और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। भक्ति संगीत और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
हनुमान मंदिरों पर विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
हनुमान जयंती को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भक्त मंडलियों द्वारा सेवा कार्य और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल ने लोगों को आस्था के रंग में रंग दिया है।