Let’s travel together.

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल  में प्रवेशोत्सव मनाया गया

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्प वर्षा कर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। विगत शैक्षणिक वर्ष में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया।
गांव एवं आसपास के वार्ड क्षेत्रों से चिन्हित बच्चों का विद्यालय में नामांकन कर उनका विद्यालय स्तर पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कहानी, नाटक, कविता, बालगीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई तथा प्राचार्य महोदय द्वारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम एबं शिक्षकों में शाला प्रभारी कौशल यादव,अब्दुल नईम,राशिद खान,व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा, संतोष मालवीय,प्रदीप कोली,जहीर खान,मुमताज़ खान प्रकाश मेहरा,नीलम व्योहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जेन,प्रीति चौकसे,कामना गौर,शुभम जाटव,रचना नामदेव ,भारती लोधी एबं समस्त शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस अनियंत्रित हुई गंभीर हादसा टला, सड़क निर्माण कंपनी की लेट लतीफी से हादसे बड़े      |     अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सीहोर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन     |     अशोकनगर में सनसनी: कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप     |     मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811