Let’s travel together.

जैन समाज ने मनाई महावीर स्वामी की जयंती, जियो और जीने दो का दिया संदेश

0 82

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गैरतगंज नगर, कस्बा गढ़ी एवं देहगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जैन मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें समाज के सभी वर्गों के लोग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गैरतगंज के बड़े जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वहीं, कस्बा गढ़ी के जैन मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान महावीर स्वामी के मूल संदेश “जियो और जीने दो” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को जीने का समान अधिकार है, चाहे वह मनुष्य हो, पशु हो या सूक्ष्म जीव। सभी प्राणियों के प्रति दया, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना रखना ही सच्चा धर्म है।

वक्ताओं ने अहिंसा परमो धर्म के महत्व को भी रेखांकित करते हुए बताया कि अहिंसा का अर्थ केवल शारीरिक हिंसा से बचना ही नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म से किसी को आहत न करना भी है। क्रोध, घृणा और प्रतिशोध की भावना से दूर रहकर प्रेम, दया और सहिष्णुता को अपनाना ही महावीर स्वामी के उपदेशों का सार है।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि वे महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811