क्षेत्रीय विधायक को मिला मंगल आशीर्वाद
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
शुक्रवार की शाम शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का धरसीवा के सांकरा निको में मंगल पदार्पण हुआ इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा के नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया और विधायक को मंगल आशीर्वाद प्रदान कर जनकल्याण के क्षेत्र में सदा सक्रियता से कार्य करते रहने की बात कही।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज संध्या करीब 4 बजे सांकरा पहुचे यहां उनकी चरण पादुका पूजा कर वैदिक मंत्रोचार से बृहद रूप से पूजा पाठ कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप अपने कार्य में नित नए सदैव आगे बढ़ती रहें और लगातार अपने कार्य में उच्च शिखर पर पहुंचे और जनहित समाज हित देश हित राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सदैवव क्षेत्रवासीयो की सेवा करते रहें।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि श्री गुरुदेव जी का चरण कमल कार्यालय में पड़ने से हम धन्य हो गए और निश्चित ही इस कार्यालय से हम एक नई बुलंदी तक पहुंचेंगे और यहां से संपादित होने वाले कार्य और क्षेत्रवासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की आज निश्चलानंद जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ नए भवन का शुभारंभ हुआ हम और हमारे पूरे क्षेत्रवासी सदैव गुरुदेव की आभारी रहेंगे कि अपने बहुमूल्य समय को हमें आशीर्वाद स्वरुप हमें दिया।
इस अवसर पर भारी संख्या में आसपास के क्षेत्र वासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।