Let’s travel together.

छात्र पुनीत दुबे की नृशंस हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने युवा ब्राह्मण महापरिषद ने सौंपा ज्ञापन

0 464

 

सराठे सराठे बरेली रायसेन

बरेली। नगर उदयपुरा के निवासी त्रिभुवन दुबे के पुत्र पुनीत दुबे जो कि इंदौर में रहकर एमपीपीएससी की पढ़ाई कर रहा था। पिछले दिनों उसका दुल्हन की तरह श्रृंगार कर, महिलाओं के वस्त्र पहनाकर और मूंह में लिपिस्टिक लगाकर नृशंस हत्या कर दी। उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया।जिसे आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की जा रही हैं। जबकि वास्तविकता में कहीं से भी उक्त घटना आत्महत्या प्रतीत नहीं होती हैं। इस तरह दिल दहलाने वाली नृशंस हत्या से संपूर्ण समाज अचंभित हैं एवं छात्र छात्राओं और पालकों में भय का माहौल व्याप्त हैं। इसलिए युवा ब्राह्मण महापरिषद बरेली शासन प्रशासन से मांग करती हैं कि उक्त नृशंस हत्या काण्ड की उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से कराई जावे एवं दौषियो को मृत्युदंड से दंडित किया जावें। अन्यथा की दशा में युवा ब्राह्मण महापरिषद बरेली को उग्र आंदोलनात्मक गतिविधियों के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, दिनेश बबेले,मनोज भार्गव, नीलेश शर्मा, रेवाशंकर शर्मा,अंबरीष व्यास, सुरेन्द्र भार्गव, भूपेंद्र भार्गव, मनोज पाठक,मदन गोपाल उपाध्याय, मनमोहन शर्मा,हिमकर उपाध्याय, रामकुमार उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811