Let’s travel together.

पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0 53

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की सरदारपुर में ट्रेप कार्यवाही

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

आवेदक लक्ष्मण कुमावत पिता स्व गंगाराम कुम, उम्र 53 वर्ष का होकर ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत- भानगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार के आवेदन पर आरोपिया भारती राजपूत पति श्री दीपक राजपूत उम्र 32 वर्ष पद पटवारी, प.ह.नं. 25 भानगढ़, राजस्व मण्डल सरदारपुर तहसील सरदारपुर जिला धार रिश्वत राशि- 5,000/-लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

आवेदक ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत भानगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार का रहने वाला है। आवेदक द्वारा ग्राम कुमारिया खेडी में जिस जमीन पर मकान बनाया है एवं मकान के पीछे की जमीन जिस पर आवेदक का कब्जा है, उसका पट्टा आवेदक के नाम होने वाला था। उक्त पट्टा आवेदक के नाम जल्दी करवाने के एवज में आरोपिया पटवारी द्वारा आवेदक से एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई।

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 13.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपिया भारती राजपूत को आवेदक से प्रथम किश्त 5,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक कृष्णा अहिरवार महिला आरक्षक भारती बागोरा शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811