Let’s travel together.

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न

0 45

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसका राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो पवन कुमार श्रीवास्तव के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि रमेश अग्रवाल अपना घर संचालक, मुख्य अतिथि न्यायिक विधिक सेवा प्रकरण सचिव रंजना चतुर्वेदी एवं एनएसएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी के सारस्वत अतिथि के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात एनएसएस के मुख्य गीत उठे समाज के लिये उठें का गायन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में श्री रमेश अग्रवाल ने सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला जबकि मैडम रंजना चतुर्वेदी ने स्वयं के एनएसएस शिविर के अनुभवों को साझा करते हुए स्वयंसेवकों से सेवा कार्य को निरंतर करते रहने पर जोर दिया। जिला एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो श्याम सुंदर खंडेलवाल ने स्वयंसेवकों को अपने ओजस्वी वक्तव्य से प्रेरित कर हम होंगें कामयाब गीत का विद्यार्थियों के साथ गायन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एन एस एस इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो राकेश शाक्य द्वारा एवं आभार प्रदर्शन इकाई एक की कार्यक्रम अधिकारी प्रो पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया।

महाविद्यालय का यह शिविर ऋषिकुल ग्लोबल स्कूल (केशव विद्यालय) में किया जा रहा है जिसके संचालक सुषमा पांडेय एवम ऋषि पांडेय के सहयोग से यह शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर के सक्रिय संचालन में विधि विभाग के प्रो दिग्विजयसिंह सिकरवार का अतुलनीय योगदान रहा जिसमें विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार की भी सराहनीय भूमिका रही।
शिविर में अनुष्का गोस्वामी प्रियंका दुबे संजना कदम प्रियल शर्मा वैष्णवी गर्ग चंद्रा आदिवासी आशिका खान रिमझिम साहू अनुप्रिया राठौर ग्रेसी सिंह करोठिया दुर्गेश सिकरवार सृष्टि कुशवाह निहारिका कोली स्नेहा गहलोत मंजरी शर्मा अनुष्का माहौर शिवम शर्मा तन्मय शिवहरे सुतीक्ष शर्मा जोया जाफ़री शिवम कुशवाह जसवंत पाल अरुण जाटव रवि सेन आस्था बंसल वंशिका अग्रवाल ललित बैरागी सानिया बाथम अमन धाकड़ खुशबू शर्मा अनिरुद्ध गोस्वामी मोहित यादव कल्लू गुर्जर रीतेश ओझा गोपाल जाटव सारांश बंसल मोहित यादव आस्था बंसल वंशिका अग्रवालआदि स्वयंसेवकों द्वारा सहभागिता की जा रही है एवम एस एस शिविर का सफल संपादन अनुभवी एवं एन एस एस राज्य स्तरीय पुरुस्कार के विजेता प्रद्युम्न गोस्वामी के संरक्षण में रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811