Let’s travel together.

चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल

0 73

तारिक खान रायसेन

रायसेन । नेपाल से भटककर भारत पहुँचे एक युवक को आखिरकार उसके परिवार से मिलवा दिया गया। मध्यप्रदेश के रायसेन नगर में नेताप्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद प्रभात चावला ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लगभग चार महीने की लगातार कोशिशों के बाद यह सराहनीय कार्य किया।

बताया जा रहा है कि युवक नेपाल से भटककर रायसेन पहुँच गया था। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था, न उसे अपने घर का सही पता मालूम था, न मोबाइल नंबर याद था और न ही स्थानीय भाषा समझ पा रहा था। ऐसे में उसकी पहचान और घर का पता लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था।

प्रभात चावला ने मामले की सूचना तत्काल रायसेन पुलिस को दी और संयुक्त रूप से युवक के परिजनों की तलाश शुरू की गई। युवक की भाषा समझने के लिए भोपाल से कुछ नेपाली नागरिकों को भी बुलाया गया, लेकिन वे भी उसकी बात स्पष्ट रूप से समझ नहीं पाए।

इसके बाद तकनीक का सहारा लिया गया। गूगल की मदद से संभावित क्षेत्र की खोज की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से गांव और आसपास के लोगों से संपर्क साधा गया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार नेपाल के जिला सिलराही के पिंडारी गांव के एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित हुआ। वहीं से युवक की पहचान की कड़ी जुड़ी और उसके परिवार तक सूचना पहुँच सकी।

जब परिजनों को पता चला कि उनका बेटा सुरक्षित है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवक को सकुशल परिवार से मिलवा दिया गया। मिलन के उस भावुक पल ने सभी की आंखें नम कर दीं।

इस मानवीय कार्य की पूरे शहर में सराहना हो रही है। लोग प्रभात चावला को फिल्म बजरंगी भाईजान के नायक की तरह “रायसेन का बजरंगी भाईजान” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
यह घटना बताती है कि अगर इरादा नेक हो और प्रयास सच्चे हों, तो चार महीने की मेहनत भी रंग लाती है। रायसेन में इंसानियत की यह मिसाल लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811