Let’s travel together.

एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य के लिए 4 बीएलओ , 4 सहायक , 4 सुपरवाइजर हुए सम्मानित

0 88

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

विधानसभा सिलवानी क्षेत्र 143 में एसआईआर में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे 277 बीएलओ में से जिन्होंने अब तक गणना फार्म वितरण एवं फॉर्म डिजिटाइजेशन में श्रेष्ठ कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है । उनको सम्मनित किया गया।

आज अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रमोद उइके एवं सहायक कलेक्टर व प्रभारी सीईओ कुलदीप पटेल एवं विधानसभा वालेंटियर हैड अशोक शर्मा के द्वारा टॉप फाइव बीएलओ बाबूलाल लोधी सहायक संजय दुबे बरखुआ एवं सुपरवाइजर गनपत सिंह 98.80 प्रतिशत , राजासिंह राजपूत सहायक श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा , सुपरवाइजर विन्देश कुमार बड़ोनिया सिहोरा जागीर 96.32 , अशोक कुमार शुक्ला सहायक विनोद मेहरा , सुपरवाइजर नरेन्द्र कुमार लोधी 94.23 बम्होरी वर्धा , प्रकाश बलैया सहायक सुरेन्द्र सिंह चढ़ार एवं सुपरवाइजर प्रमोद जैन 90.55 प्रतिशत झिरिया ता. चौका को अच्छा लक्ष्य हासिल किए जाने पर टॉपफाइव बीएलओ एवं उनके सहायकों कोप्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शौरभ मिश्रा ने बीएलओ एवं सहायको की प्रगति की समीक्षा करते हुए गाइड किया कि उन्हें 30 तारीख तक हर हाल में अपना लक्ष्य हासिल करना है ताकि दावे-आपत्ति के समय आपको ज्यादा दिक्कत ना हो। उस समय सभी का काम नगण्य रहे तो बेहतर रहेगा। ऐसा काम कीजिए कि आप जिला स्तर पर भी सम्मानित हो सके।

फोटो – सिलवानी विधानसभा के निर्वाचक अधिकारी व सहायक अधिकारी टॉपफाइव बीएलओ को सम्मानित करते हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811