Let’s travel together.

20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस की सतत कार्रवाई का परिणाम

0 62

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

थाना सरदारपुर पुलिस को  एक बड़ी एवं उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। प्रकरण क्रमांक 710/2001 धारा 365, 323, 506 भादवि में विगत लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अकरम पिता नगर सिंह डामोर, जाति भील, उम्र 40 वर्ष, निवासी होलातलाई, हाल मुकाम ग्राम टांडाखेड़ा थाना अमझेरा, को सटीक मुखबिर सूचना एवं प्रभावी रणनीति के आधार पर उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर रहकर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, किन्तु थाना सरदारपुर पुलिस की सतत निगरानी, सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई
यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में उनि नवलसिंह बघेल एवं टीम प्र.आर. 649 गज्जुलाल वसुनिया, आर. 1132 विजेन्द्र डामोर तथा सैनिक 112 राजुसिंह पंवार द्वारा की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811