Let’s travel together.

रायपुर ग्रामीण से पुत्र को मिला पिता का आशीर्वाद सत्यनारायण शर्मा की जगह पंकज शर्मा ने की दावेदारी

0 140

 

– पंकज शर्मा ने कहा पिता के पदचिन्हों पर चलकर जनता की करेंगे सेवा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगी ग्रामीण विधानसभा सीट से अब बरिष्ट कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा चुनाव नहीं लड़ेंगे उन्होंने अपने पुत्र पंकज शर्मा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया सोमवार को धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष के समक्ष युवा नेता पंकज शर्मा ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।
बर्तमान विधायक सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस पार्टी से 7 बार विधायक रह चुके हैं उनके निर्णय को लेकर जब उनसे चर्चा की तो जानिए क्या कहते हैं कांग्रेस के बरिष्ट विधायक
युवाओं को मौका देना चाहिए
ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा से चर्चा करने पर उन्होंने कहा की मैं 7 बार विधायक रह चुका हैं कांग्रेस पार्टी की सेवा अंतिम सांस तक करता रहूंगा राजनीति में कांग्रेस की जड़े मजबूत कर जनसेवा करना उनका उद्देश्य रहा है और उन्होंने जनता की सेवा कर सदैव कांग्रेस की जड़े मजबूत की हैं पंकज शर्मा में एक पिता होने के नाते हमने वही संस्कार दिए है जिस पर हम चल रहे हैं हमारे परिवार से सिंर्फ़ एक ही सदस्य चुनाव लड़ेंगे पंकज कांग्रेस पार्टी में तीन दशक से सक्रिय है समय कहता है कि युवाओं के हाथों में बागडोर सौपी जाए हमने पुत्र को अपना मंगल आशीर्वाद दे दिया है।

पिता के आशीर्वाद पर खरा उतरूंगा
इधर जब पंकज शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत शौभाग्यशाली हूँ कि पिताजी ने मेरी कांग्रेस पार्टी और राजनीति में सक्रियता को देखते हुए अपना आशीर्वाद दिया है उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने जिस कांग्रेस पार्टी को सदैव मजबूत बनाया और जनसेवा में समर्पित भाव से काम किया उसे उनके पदचिन्हों पर चलकर ओर भी मजबूत बनाएंगे जनता की सेवा ही हमारा शुरू से उद्देश्य रहा है रायपुर ग्रामीण के लोगो की सेवा सदा करते रहेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष की दावेदारी
कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है इसी के साथ उनकी कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811