मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के ग्राम गीदगढ़ में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां भारती के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुभम विराट धाकड़ गीदगढ़ मित्र मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक शुभम विराट धाकड़, राहुल धाकड़, अजय धाकड़ सहित मित्र मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी वीरता और बलिदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।