Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर फिर हादसा,ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिरी 

0 104

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 हद से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 40 किलोमीटर मार्ग पर रोजाना 4 से 5 दुर्घटना होना आम बात हो गई है। इन हादसों के कारण सलामत पुर थाना, सांची थाना, दीवानगंज पुलिस चौकी, सुखी थाना की पुलिस खासा परेशान हो रही है।
दोपहर के समय मुकेश साहू दीवानगंज निवासी अपने ट्रैक्टर ट्राली में सोयाबीन भरकर अपने घर दीवानगंज आ रहा था तभी सामने गहरे गड्ढे , और वाहन आ जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे 10 फीट गहरी खाई में उतर गए। वह तो गनीमत रही की ट्रैक्टर ट्राली ने
पलटी नहीं खाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वही बालमपुर मिलिट्री कैंप  से आगे ईंटों से भरा 407 वाहन अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे उतर गया। वह तो गनीमत  रही कि वाहन  थोड़े और आगे नहीं बड़ा नहीं तो 20 फीट गहरी पुलिया में जा गिरता जिससे बड़ा हादसा हो जाता। रोजाना इतने हादसे होने के बावजूद बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा है। वही रोड पर हुए गहरे गहरे गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। कई मोटरसाइकिल चालक इन गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया आ जाने के कारण रोज गिर रहे हैं। इसके बावजूद भी गढ़ों को नहीं भरा जा रहा है। इन गड्ढों ने अब बड़ा रूप ले लिया है। 8 इंच चौड़े और 10 इंच से ज्यादा गहरे हो चुके हैं। जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811