Let’s travel together.

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

0 158

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज चौकी प्रांगण में आगामी त्योहारो महाशिवरात्रि, रोज़े, और होली को लेकर  शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के नायब तहसीलदार ललित सक्सेना,  एसडीओपी नीलम चौधरी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811