Let’s travel together.

मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर, स्वच्छता संदेश के पास ही फैल रही गंदगी

0 68

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत अंबाडी के मुख्य मार्ग पर इन दिनों कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है, जिससे आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोग बदबू और गंदगी से परेशान हैं। विडंबना यह है कि जिस स्थान पर कुछ महीने पहले पंचायत द्वारा “माय लव अंबाडी” का बोर्ड लगाया गया था और जिस पर स्वच्छता का संदेश व स्वच्छ गांव रखने के स्लोगन लिखे गए हैं, उसी बोर्ड के पास ग्रामीणों द्वारा लगातार कचरा फेंका जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पास में स्थित अयोध्या धाम मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पंचायत की कचरा गाड़ी रोजाना गांव में घूमती है, इसके बावजूद कुछ लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं, जिससे स्वच्छता अभियान की भावना पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने पंचायत से नियमित सफाई कराने और खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। जबकि  इसी रास्ते से होकर 20 गांव के ग्रामीण रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक पहुंचाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811