शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), भोपाल द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उद्घाटन किया गया है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 9 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच मनाया जाएगा।
आरबीआई वर्ष 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम ‘केवाईसी’ रखी गई है, जिसका शीर्षक है ‘केवाईसी–सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्मार्ट और सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करना है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच उदयपुरा जिला रायसेन मध्य प्रदेश महाप्रबंधक श्री रोहित उइके द्वारा केवाईसी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण राज्य में आयोजित किए जायेंगे। इस तरह के 104 रथ पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
क्षेत्रीय निदेशक महोदया ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे इस वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उपयोग अपने ग्राहकों के बीच केवाईसी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए करें। उन्होंने ग्राहकों के खाते खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाने में केंद्रीय केवाईसी (CKYC) रिकॉर्ड रजिस्ट्री की भूमिका पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने केवाईसी से संबंधित धोखाधड़ी तथा खातों के दुरुपयोग के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस कार्यक्रम में आरबीआई भोपाल के महाप्रबंधक श्री हेमंत सोनी, उप महाप्रबंधक श्रीमती अलका अजित गर्दे, उप महाप्रबंधक श्री संदीप कुलकर्णी, उप महाप्रबंधक श्री नितिन मदान, आरबीआई द्वारा किया गया।सीएफएल सेंटर उदयपुरा,एफसी उमेश कुमार रघुवंशी,ए एफ सी बृजेश कुमार अहिरवार,ए एफ सी विमलेश कुमार लोधी मौजूद रहें