सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ग़ैरतगंज के गुरुकुल द एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के ईको क्लब ने एक सराहनीय पहल की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को प्लास्टिक का त्याग करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के डायरेक्टर उत्कर्ष बिशानी के मार्गदर्शन में
आयोजित इस अभियान के दौरान ईको क्लब के सदस्यों ने नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। छात्र न्यायालय, एसडीएम ऑफिस, पुलिस थाना, बीआरसी कार्यालय सहित मीडिया ऑफिस एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में पहुंचे। विद्यार्थियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जूट से बने कैरी बैग भेंट किए। भ्रमण के दौरान छात्रों ने प्लास्टिक मुक्त हो शहर हमारा के नारे लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।