Let’s travel together.

एन.एस.एस.शिविर: चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया

0 111

गौरव शर्मा आरोन गुना

शासकीय महाविद्यालय आरोन जिला – गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित इकाई स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के संरक्षण में एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी हिन्दू सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने चतुर्थ दिवस परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवको द्वारा गोदग्राम अमोदा के हाई स्कूल परिसर में स्तिथ माँ की बगियाँ की साफ़ – सफाई की । बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य महाविद्या उपाध्याय एवं सह वक्ता के रूप में सुनील सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलित किया गया इसके पश्चात सेवकों द्वारा अतिथियों को तिलक एवं एन.एस.एस. बैच लगाकर स्वागत किया गया।बौद्धिक सत्र के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य महाविद्या उपाध्याय ने कहा वर्तमान दौर में हर क्षेत्र में महिलाएं सशक्त होती जा रही है। यूपीएससी में आज महिलाएं शीर्ष स्थान प्राप्त कर रही है। महिला तभी सशक्त होगी जब हम उन्हें बराबरी का दर्ज़ा देंगे । महिलाएं शिक्षित होगी तभी समाज सभ्य बनेगा । डॉ. वी एस मीना ने कहा कि सिक्कें के दो पहलू होते हैं। उसी प्रकार इंसान भी एक काम को बनाता है और एक काम को बिगाड़ता है आवश्कता से अधिक पैसा और शिक्षा घातक होता है जो कि सद्व्यवहार को खत्म कर देता है। पहाड़ को झुककर ही चढ़ा जा सकता हैं । सुनील सोनी ने कहा आज का दौर डिजिटल का दौर है और हमें इसमें रहना और सीखना है। अब हम सभी के हाथ में जो मोबाइल है वो एक कंप्यूटर ही है। प्रत्येक छात्र को आई.टी. की जानकारी होनी चाहिए और उस जानकारी को लोगों तक पहुचाना भी बहुत जरूरी है। वर्तमान में डिजिटल क्राइम भी बढ़ रहे हैं इसको लेकर भी युवाओं को सजग रहने की ज़रूरत है। हमें किसी लालच में नही पड़ना चाहिए नही तो नुकसान निश्चित है। डॉ. रविकांत जाटव ने कहा कि महिलाओं को स्वयं ही सशक्त बनना पड़ेगा और पुरुष मानसिकता के खिलाफ़ आवाज़ उठानी पड़ेगी। संविधान में दिए अपने अधिकारों को पहचानना होगा तभी समाज में महिला सशक्त होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओ को चला रही हैं। इसके आगे उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपनी कविता का पाठ किया। “ भारत माता की बेटी हूं , हर चट्टान पर भारी हूं । न मुझें समझना कि , मैं अबला नारी हूं” साथ में श्रीमती देवहूति खंडाईत उपस्थित रही। मुख्यातिथि के रूप में स्वयंसेवक भूमेश ग्वाल और अध्यक्ष के रूप में स्वयंसेवक सौरभ पंथ उपस्थित रहे। और मंच का संचालन छात्र गोविंदा सेन ने किया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त एन. एस. एस. प्रभारी हिन्दू सिंह धाकड़ ने किया कार्यक्रम में भारी मात्रा में स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811