Let’s travel together.

राज्य के लोगों को योजनाओं के माध्यम से मिलेगी विभिन्न सुविधाएं- भूपेश बघेल

0 558

बीरगांव नगर पालिका महापौर और सभापति के कार्यभार ग्रहण में सामिल हुए मुख्यमंत्री

सुरेन्द्र जैन रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बीरगांव नगर पालिका निगम के नव निर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज 12 जनवरी का दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती का दिन है।उन्होंने यहाँ रायपुर में लगभग 2 वर्ष का बहुमूल्य समय व्यतीत किया।ऐसे महापुरुषों की जयंती अवसर पर कार्यभार ग्रहण का यह समारोह विशिष्ट हो जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों में विजय दिलाया है।शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। बीरगांव ऐसा क्षेत्र जहां देश के सभी राज्यों के लोग निवास करते हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र में सर्वप्रथम लोगों को आवासीय पट्टा देने का कार्य किया जा रहा है। बीरगांव नगर पालिक क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य हम सभी को मिलकर पूरा करना है।इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने कारगार कदम उठाए जाएंगे।सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के नए मॉडल प्रस्तुत किया है।सड़क,बिजली,सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सभी घरों में कई जा रही है।इसी तरह लोगों की स्वास्थ्य,स्वच्छ पेयजल और पर्यावरण के साथ-साथ बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट स्कूल संचालित किया जा रहा है। राज्य के सभी लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से विकास के कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर आवास और पर्यावरण, वन,परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर,नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया,रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर पंकज शर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811