इंदौर । रसायन विज्ञान विभाग,महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल साइंसेज के द्वारा ग्लोबल वुमेन ब्रेकफास्ट-२०२६ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अल्पना अवस्थी (सायकोलॉजिस्ट) व श्री आदित्य अवस्थी ने व्हेयर माइंड मीट्स मॉलिक्यूल्स: द न्यूरोकेमिस्टी ऑफ बिलिफ पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने मस्तिष्क में आभासी भूमिका बनते हुए कार्य करने लगते है जबकि वास्तविकता में यह सही नहीं होता।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण करके किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत भाषण निर्देशक, डॉ. इरा बापना द्वारा, स्मृति चिन्ह प्राचार्य, डॉ. आनंद निघोजकर एवं अतिथि परिचय डॉ. शीतल भसीन द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. लाल कुमार चंदेल ,प्रो. दीपांशु पांडेय, डॉ. दीप्ती सेठी, डॉ. गीता सूरी, श्रीमती अश्विनी पाठक एवं प्रो. मोनिका गोस्वामी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमा शिंत्रे व आभार प्रो. प्रतिभा जैन ने माना।