Let’s travel together.

इंदौर। लॉरेल्स स्कूल की जिस बस से रेस्त्रां संचालक दीपक की मौत हुई उसकी तकनीकी जांच भी होगी। बस में गड़बड़ी मिली तो मैंटेनेंसकर्मी और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने जांच के लिए एमटीओ को पत्र लिखा है

0 86

एएसआइ अमर सिंह भिड़े के मुताबिक अभी तक तो बस चालक रामेश्वर कटारिया को ही आरोपित बनाया है। पुलिस ने बस की जांच करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बस के ब्रेक काम कर रहे थे या नहीं इसका परीक्षण करवाया जाएगा।

पुलिस लाइन के विशेषज्ञों को पत्र लिखा गया है। बस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। पुलिस ने फुटेज देखे तो कैमरे बंद मिले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के लिए स्कूल प्रबंधन को तलब कर रही है।

ये है मामला

दीपक की मंगलवार दोपहर माणिकबाग ब्रिज के नीचे बस की टक्कर से मौत हुई थी। चालक रामेश्वर शराब के नशे में बस चला रहा था। उसने जय जगत कालोनी निवासी देवा को भी चपेट में ले लिया था। देवा को भी गंभीर चोट आई है। समाजजन और क्षेत्रीय पार्षद कंचन गीदवानी द्वारा पुलिस-प्रशासन से चर्चा करने पर प्रबंधन दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता,दीपक की बच्चियों की स्कूली शिक्षा के लिए तैयार हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811