Let’s travel together.

गौमाता पवित्रता का पर्याय है, गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

0 85

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बृजमोहन रामकली गौ-संरक्षण केन्द्र में गौ-गोपाल मंदिर तथा गौ-स्तंभ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप स्थित बृजमोहन रामकली गौ-संरक्षण केंद्र में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा गौ-गोपाल मंदिर एवं गौ-स्तंभ स्थापना का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल तथा सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया। इस अवसर पर गौ-संरक्षण केन्द्र के संरक्षक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के गौ-संरक्षण केन्द्र में बेसहारा गौवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है! यहां ऐसी गौ माता जिन्हें लोग अनुपयोगी मान लेते हैं, सड़कों पर छोड़ देते हैं, उन्हें यहां लाकर उनकी देखभाल, सेवा की जाती है। हमारी संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है, गौ-माता के शरीर में देवी-देवता वास करते हैं। गौमाता पवित्रता का पर्याय है। गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता की रक्षा से सृष्टि की रक्षा होती है। खेती के साथ गौमाता को भी बचाना आवश्यक है। गौवंश की रक्षा से ही मानव जाति का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गॉवों तथा नगरों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही प्रति गौवंश के मान से प्रतिदिन प्रदान की जाने वाली राशि में वृद्धि की गई है, अब सरकार द्वारा गौशालाओं को प्रति गौवंश के मान से 40 रू प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने रीवा जिले में बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए किए गए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। साथ ही समिति के संरक्षक रघुनंदन शर्मा ने समिति द्वारा बेसहारा गायों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो तथा गौशाला के संचालन के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के उप संचालक सहित अन्य अधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811