Let’s travel together.

संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित, ग्रामीणों के आवेदनों का हुआ त्वरित समाधान

0 125

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रायसेन जिले की सांची जनपद पंचायत के दीवानगंज में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम मनीष शर्मा सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 256 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शेष आवेदनों को एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविर में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक सचिव रामप्रसाद मालवीय , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811