Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के लिए 15 करोड़ स्वीकृत

0 115

 

• सांची विश्वविद्यालय ने मांगी थी लगभग 50 करोड़ की राशि
• भारत सरकार की राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने दी मंज़ूरी
रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में टैगोर कल्चरल कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति ने 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कल्चरल कॉम्पलेक्स सलामतपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में बनाया जाना है। सांची विश्वविद्यालय की ओर से इस कल्चरल कॉम्पलेक्स को बनाए जाने हेतु भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय से लगभग 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।
भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक में इस राशि को प्रदाय करने की अनुशंसा की गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा उल्लेखित शर्तानुसार इस परियोजना को तीन वर्ष के अंदर परियोजना को पूर्ण किया जाना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811