Let’s travel together.

रायसेन में मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों का मामला,कांग्रेस ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से निष्पक्ष जांच व सुधार की मांग की

0 163

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को दिए कारवाही के निर्देश

रायसेन। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों द्वारा आपत्तियां लगाए जाने के गंभीर मामले को लेकर जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि मतदाता सूचियों में सुनियोजित तरीके से नाम हटाने या गलत आपत्तियां दर्ज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सही, पारदर्शी एवं नियमसम्मत कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मतदाता सूचियों की सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री राजू महेश्वरी, पूर्व पार्षद असलम खान एवं हसीब हिंदुस्तानी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है, और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

कलेक्टर के आश्वासन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही मतदाता सूचियों में सुधार कर आम मतदाताओं को राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811