देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
आगामी महाबोधि महोत्सव को लेकर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मनीष शर्मा ने की महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जहां सुक्षाव दिये गए तो लोगों से भी सुझाव लिये गए तथा महोत्सव में आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने विशेष निर्देश दिये गए ।इस अवसर पर एसडीओपी भी उपस्थित रही।
नगर में आयोजित होने वाले महाबोधि महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी हैं तथा इस महोत्सव के सफल संचालन हेतु एसडीएम मनीष शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की इस अवसर पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा तहसीलदार भारत सिंह मंडले नायब तहसीलदार ललित सक्सेना थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकार गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आगामी महोत्सव को लेकर एसडीएम श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम गौरवशाली परंपरा का स्मरण कराता है हमें इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रयास किए जाना है इस कार्यक्रम में सभी को मिलकर सहयोग करते हुए कार्यक्रम सफल बनाना है उन्होंने नप प्रशासन को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये साथ ही साफसफाई व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिये इसके साथ ही मंडल अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिये गए उन्होंने इस नगर से गुजरने वाले छोटे बडे वाहनों को मार्ग डायवर्ट करने के निर्देश दिये इसके साथ ही उन्होंने नागरिको से अपील करते हुए कहा कि नगर में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखने की जरुरत है कहीं कोई संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि नगर की होटलों लाजो मैं ठहरने वाले लोगों की जानकारी होटल लाज संचाललको से ली जाये । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जिले मे दुर्भाग्य से एक गंभीर घटना घट गई हैं उसके लिए लगातार प्रशासन आरोपी को खोजने ड्रोन की मदद ले रहा है तथा सभी शांति बनाए रखें।इस अवसर पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने लोगों से कहा कि कार्यक्रम में पुलिस को सहयोग करें ।