Let’s travel together.

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन,फसलों की क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति राशि दिये जाने की मांग

0 776

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी के किसानो ने बेमौसम अति वर्षा से किसानों की फसलों को वडी़ मात्रा में नुकसान हुआ है। जो मौके पर अभी तक कोई देखने नहीं पहुंचा न ही कोई अभी तक इंक्वायरी हुई है जिले के समस्त तहसीलों में शासन की ओर से कोई पटवारियों को आदेश नहीं दिया गया है जिले भर में समस्त तहसीलों समस्त हल्का पटवारियों को लिखित आदेश देकर सर्वे कराया जाए और क्षति पूर्ति राशि दिलाई जावे बीमा की राशि भी दिलाई जावे 2019 और 20 खरीफ की फसल बीमा आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ इस बारे में कई ज्ञापन प्रशासन को दे चुके हैं।
इधर किसानों को बीमा राशि से लेकर कई अन्य राशियों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है और उधर बिजली विभाग का डंडा चल रहा है परम परंपरागत खेती में भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर चल रहा है और किसान काफी परेशान हैं इस बात को लेकर कि आज किसानों ने अपनी गुस्सा जाहिर की और मुख्यमंत्री के बारे में बहुत कह कह डाला कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री जी आए थे उनके सामने भी लंबे लंबे हाथ फैला कर के झूठ बोलने का काम कर रहे हैं किसानों को आज दिनांक तक कोई भी बीमा राशि नहीं मिली है।
वही किसानों ने गौशालाओं को सुचारू रूप से चलाने की बात कही है और साईं खेड़ा की गौशाला भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी इसके बारे में जांच करने की बात भी कही है।
ज्ञापन देने वाले मनमोहन सिंह, बालमुकुंद रघुवंशी ,कृष्णकांत रघुवंशी ,हरकिशन रघुवंशी, धर्मदास इमने, महेंद्र पटेल, श्रीकांत ,राधारमण ,देवेंद्र पटेल, कोमल धुर्वे एवं कमलेश तिवारी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
अनुविभागीयअधिकारी संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन देते हुए किसानों ने कहा कि हमारी आपसे अपील है कि हमारी बात को शासन तक पहुंचाएं और कार्रवाई करवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811