Let’s travel together.

डीईओ ने ड्रग्स तस्कर और सेंट माइकल स्कूल  के संचालक अबान शकील के मामले में जांच समिति बनाई

0 88

भोपाल। ड्रग्स नेटवर्क और तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल नरेंद्र अहिरवार ने इस पूरे मामले में सेंट माइकल स्कूल का संचालन कर रही शिक्षा समिति की जांच हेतु एक कमेटी बना दी है उल्लेखनीय है कि आबान शकील सेंट माइकल स्कूल शिक्षा समिति का संचालक है जो समिति सेंट माइकल स्कूल भोपाल को संचालित करती है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस गयाहवी के एक स्कूली छात्र और परिवार द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल को एक शिकायत की गई थी कि कि सेंट माइकल स्कूल के संचालक शकील ने उसको लातों से जब तक मारा जब तक उसकी दोनों पैरों की चमड़ी नहीं निकल गई इस मामले को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कल भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (बीडीसीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए अपने आजीवन सदस्य सेंट माइकल स्कूल और क्रिकेट अकादमी के संचालक अबान शकील को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) से निष्कासित कर दिया है। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है।

भोपाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि सेंट माइकल स्कूल और क्रिकेट अकादमी के संचालक अबान शकील की क्राइम ब्रांच द्वारा ड्रग्स नेटवर्क और तस्करी मामले में गिरफ्तारी होने के बाद भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है इसी को देखते हुए कार्यकारिणी ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसकी आजीवन सदस्य समाप्त कर दी है। बीडीसीए ने दो टूक कहा है कि क्रिकेट जैसी अनुशासित खेल से जुड़े किसी भी व्यक्ति का इस तरह के अवैध गतिविधियों से जोड़ना स्वीकार्य नहीं है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811