Let’s travel together.

जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी

0 83

झारखंड में पलामू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोहरदगा में एक बार फिर कांग्रेस को आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा. इसी के साथ उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो भी चोरी करेंगे वे बचेंगे नहीं, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा. प्रधानमंत्री ने इसी के साथ ये भी कहा कि हमारा मिशन है- भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन विपक्षी दलों का मिशन है- भ्रष्टाचारी बचाओ.

उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगले पांच साल में भ्रष्टाचारियों के ऊपर और भी कड़ा डंडा चलेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस गरीबों की मुफ्त राशन योजना से परेशान है. लेकिन ये मोदी की गारंटी है कि गरीबों को मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी.

गरीबों, आदिवासियों का कल्याण जारी रहेगा- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोहरदगा, खूंटी जैसे आदिवासी क्षेत्रों को पिछड़ा कहा था लेकिन हमने इसे आकांक्षी जिला कहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे क्षेत्रों का विकास करने की ठानी है. उन्होंने कहा कि जब तक मैं हूं तब तक दलित, आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करता रहूंगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार दिया. और जिस रास्ते पर कांग्रेस चली और वो रास्ता है-तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक ही वोटबैंक दिखता है-वो है मुस्लिम वोटबैंक. कांग्रेस की इस नीति का बहुत बड़ा नुकसान हर किसी ने उठाया है.

वोट जिहाद और पीएफआई पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां पीएफआई जैसे प्रतिबन्धित ग्रुप अपना रैकेट चला रहे हैं, ठगी कर रहे हैं. जमीन के लिए आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग कह रहे हैं मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो. भाई, लव जिहाद सुना, लैंड जिहाद अब मोदी के खिलाफ वोट जिहाद… कुछ भी कर लो अब मोदी डरने वाला नहीं.

आरक्षण और संविधान को लेकर कांग्रेस पर हमला

इससे पहले पलामू में प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गठबंधन SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के कोटे को काट कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811