Let’s travel together.

12 सेंटर्स पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तथा वन राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

0 253

शिवलाल यादव

रायसेन ।रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तथा वन राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई ।जिसमें जिले भर के 3263 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।शांतिपूर्ण ढंग से हुई इस परीक्षा को जिला मुख्यालय के 12 सेंटरों पर कराई गई।जिले के सबसे बड़े परीक्षा सेंटर प्रेसिडेंसी कॉलेज में लगभग 800 छात्र अभ्यर्थी शामिल हुये।


रायसेन में रविवार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तथा राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। रायसेन के 12 मुख्य सेंटरों पर इस परीक्षा का शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया ।जिसमें 3263 छात्र छात्राओं में से लगभग 1023 छात्र छात्राये अनुपस्थित रहे तो लगभग 2240 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित हुए।

हम आपको यह बता दें कि रायसेन के प्रेसिडेंसी महाविद्यालय में करीब 800 से अधिक छात्र छात्राये नियत समय से पहले पहुँचे ।और सम्मिलित हुए यह परीक्षा दो चरणों मे आयोजित की गई ।जिसका पहला चरण सुबह 10 बजकर 15 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट तक चला।वहीं दूसरा चरण दोपहर 2 बजकर 15 मिनिट से शुरू हुआ जो शाम 4 बजकर 15 मिनिट तक चला।

परीक्षा के शुरू होते ही रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे,अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा,एसडीएम एल के खरे,तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल,नायाब तहसीलदार शिवांगी खरे और जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा सेंटर का निरीक्षण करने पहुँचे । परीक्षा सेंटरों पर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां पूरी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811