Let’s travel together.

शिक्षा का मंदिर बना भ्रष्टाचार का अड्डा, एफआईआर होने के बावजूद कुर्सी पर पदस्थ ?

0 94

– प्रधानमंत्री की मंशा पर लगा रहे पलीता

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली साल दर साल विकृत होती जा रही हैं । वर्तमान दौर में अधिकार प्राप्त कुर्सीनसीन अपनी कुटिल मानसिकता, साजिश, षड्यंत्रों के बलबूते विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत करने में जुटे हैं । प्रधानमंत्री के न खाऊंगा,न खाने दूंगा की मंशा पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।
तगड़ी भेंटपूजा से “ऊपरवाले” की इन पर कृपा बनी हुई हैं।
कभी भ्रष्ट आचरण और रिश्वतखोरी घोटालों से अछूता रहकर नैतिकता, परोपकार, सदाचार, सत्य की शिक्षा देने वाला शिक्षा विभाग आज भ्रष्टाचार, रिश्वत खोरी , साजिश, षड्यंत्र का घिनौना दलदल बन गया हैं । अधिकारों का बेजा इस्तेमाल करने वाले दागदारों को पदच्युत करने की बजाय महत्वपूर्ण पदों पर आसीन कर दिया गया हैं। जहां वे अपने अधिकारों का दुरपयोग कर सरकार के खाऊंगा न खाने दूंगा की मंशा पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं । सिलवानी विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस आर्थिक घोटाले की गूंज शिक्षा मंत्री तक भी पहुंची लेकिन घोटाले में संलिप्त पर ऊपर वाले की कृपा होने से मामला बेआवाज होकर रह गया ।
आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री की मंशा को अमलीजामा पहनाने वाले समर्थक भी इस मामले में चुप्पी साध गए। घोटाले के आरोपी यथावत कुर्सियों पर जमे हुए हैं और रोज नित नित तिकड़म लगा रहे हैं कि पैसे कैसे कमाएं जाए । विभाग में मनमानी, अनियमित्ताओं का ऐसा आलम  है कि कई शिक्षक -शिक्षिकाएं शाला ही नहीं जाते , इनमें कई ऐसे हैं जो अन्यत्र स्थानों पर अपना निजी व्यवसाय कर रहे हैं । लेकिन कुर्सीसीन की जेब गरम करने से विभागीय अभिलेखों में इमानदारी से डुयूटी कर रहे हैं , तो कई सत्ताधारियों की चापलूसी कर मौज कर रहे हैं, तै कहीं भाड़े के कर्मचारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसी बात नहीं हैं कि इन सबसे कुर्सी सीन अनभिज्ञ हो , अनजान हो मगर नियमित होती भेंट पूजा के बल पर सब निर्बाध चल रहा है। सख्ती और षड्यंत्र का इस्तेमाल वहां किया जा रहा हैं जहां से दक्षिणा नहीं आ पा रही हैं ।
लिहाज़ा डराने धमकाने धमकाने के लिए साजिश और षड्यंत्रों का सहारा लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811