Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया गया यातायात जन जागरूकता अभियान

0 257

वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने की दी समझाइश

गोहरगंज। रायसेन जिले में अपने कुशल नेतृत्व एवं बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना द्वारा इन दिनों रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं मैदान में उतर कर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। और उनके द्वारा यह अभियान प्रत्येक थाना स्तर पर चलाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके। इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि लोग जन जागरूक रहें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।


इसी क्रम में नशा मुक्ति के विरुद्ध थाना गोहरगंज पुलिस ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मैं जन जागरूकता ,जनसंवाद , नशे की लत छोड़ने,नशे से होने वाले दुष्परिणामों , शरीर तथा स्वास्थ्य को नुकसान तथा छोटे-छोटे बच्चों पर दुष्प्रभाव आदि महत्वपूर्ण जानकारियो के बारे में आम नागरिकों को तथा युवा वर्ग को जानकारी दी गई।
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना, तेज रफ्तार वाहन ना चलाना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत इत्यादि अन्य यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। और आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिचितों से सांझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके और आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें।

गोहरगंज थाना प्रभारी आर के चोधरी ने बताया कि आगे भी वाहन चालकों को यातायात अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811