विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
सकल हिन्दू समाज द्वारा हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। हिरनिया (औबेदूल्लागंज) के दशरह मैदान में नगर का भ्रमण का कलश यात्रा पहुंची। नगर व आसपास के हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा के साथ स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। आस पास के गाँव के लोगों द्वारा लेहेंगी व भजन की प्रस्तुति दी गई। उक्त मौके पर स्थानीय विधायक सुरेन्द्र पटवा सम्मलित हुए एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से लोगों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज़ कराई।

हिरानिया (औ. गंज) में सेकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश लिए महिलाओं का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, हिन्दू सम्मेलन में हिरनिया (औबेदुल्लागंज)सहित आस पास के गाँव के हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे।
मुख्य वक्ता संतोष मीणा प्रान्त सह कार्यवाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर में संघ का एक स्वयंसेवक तैयार करना है।’पंच परिवर्तन’ (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य) के माध्यम से ही हिन्दू समाज को सही दिशा दी जा सकती है।

स्वामी नवीना नंद महाराज सरस्वती परमहंस आश्रम दाहोद, हेड ग्रंथि सरदार हर स्वरूप सिंह ने भी इस आयोजन को संबोधित करते हुए हिंदू संगठन की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मानस मंडल ने गणेश वंदना से किया वहीं, समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ ।उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक ,समाज सेवी, सनातनी उपस्थित हुए और भारत माता की जय से पूरा नगर गूंज उठा।
आयोजन के अंत में सामुहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया।