Let’s travel together.

21भाजपा नेताओं को पार्टी जिलाध्यक्ष ने थमाए थे कारण बताओ नोटिस 3 दिन की मोहलत के बाद भी भाजपा ने नहीं की कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाही

0 208

शिवलाल यादव

रायसेन। रायसेन जिले की नगर परिषद सांची में  अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई गई ।जिसमें  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और रायसेन जिले के भाजपा अध्यक्ष डॉ जे पी किरार  द्वारा पार्षद बलराम मालवीय को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था ।जिसके विरोध में कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आए पप्पू रेवाराम अहिरवार ने बागी होकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मालवीय के नगर परिषद का चुनाव लड़ा और दोनों को बराबर -बराबर 7-7 मत मिले थे और मतगणना के दौरान 1 वोट निरस्त हो गया था।एसडीएम एलके खरे की माजूदगी में एक कन्या से नगर परिषद साँची के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पप्पू यादव रेवाराम अहिरवार  और बलराम मालवीय की पर्ची उठाए जाने पर बागी प्रत्याशी पप्पू रेवाराम अहिरवार विजयी घोषित किए गए ।इस सारे घटनाक्रम के मामले को लेकर बलराम मालवीय ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जेपी किरार को शिकायतें की ।शिकायतों के आधार पर सत्ता संगठन के पदाधिकारियों को साँची के  21 भाजपा नेताओं को सफाई देने शोकाज नोटिस  थमा गए थे ।जिसमें 3 दिन की मोहलत दी गई थी की जवाब प्रस्तुत कर अपनी सफाई दें ।लेकिन 10 से 12 दिन गुजर जाने के बाद भी पार्टी में दगा करने वाले उन 21 नेताओं के विरुद्ध अभी तक कोई ठोस  अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की गई है ।आखिर क्या बात है शिकायत में प्रदेश महामंत्री सबनानी को पार्टी से गाइडलाइन के विरुद्ध काम करने वाले इन नेताओं को 6 माह के लिए नियमानुसार निष्कासित किया जाना चाहिए था।लेकिन आज तक भाजपा ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर भाजपा नेता बलराम मालवीय ने उन दगाबाज नेताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष शर्मा और पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार ने  पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने की का अनुरोध किया है ।

बागी प्रत्याशी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी थी बधाई 

भोपाल से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साँची के बागी प्रत्याशी पप्पू रेवाराम अहिरवार को भाजपा में जारी हुई नगर परिषद अध्यक्षों के विजयी  प्रत्याशियों की सूची में नाम आने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है ।जबकि भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस आपत्ति उठाते हुए घोर  नाराजगी जताई थी। यह तो पार्टी की गाइडलाइन नीति के विरुद्ध है और उनके द्वारा जारी बयान में कहा कि यह तो पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ है ।जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।साथ ही पार्टी की जमकर किरकिरी भी हुई है।

जिले की जनपद पंचायतो में आठ में खिला कमल और बाड़ी जनपद पंचायत में कांग्रेस पार्टी  सिर्फ खाता खोल पाई और लाज बचाने में सफल रही।यहां भाजपा नेताओं कीकूटनीति ,जोड़तोड़ की राजनीति कामयाब नहीं हो सकी ।

जिले की तीन नगर पालिकाओ गांव की सरकार और  नगर परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव पार्षदों के जरिए प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए गए ।जिसमें रायसेन जिले की बाडी जनपद पंचायत   में कांग्रेस पार्टी ने कूटनीति की बदौलत अपना खाता खोलकर पार्टी की लाज बचा पाने में सफल रही है। यहां चुनाव में बरेली के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास और पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने किंगमेकर की भूमिका में सफल रहे।हाल ही में नगर और गांवों की सरकारों के चुनावों में आखिर भाजपा मास्टर स्ट्रोक लगाने में सफल रही है।

वोटरों ने जताया भाजपा पर भरोसा

वोटरों ने इन चुनावों में एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा किया है।इसी का नतीजा है कि जनपदों में भाजपा कमल खिला है लोगों ने गांव की सरकारों और नगर सरकारों में अपना वोट देकर  लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाई। जिले की 3 नगर पालिकाओ गांव और 8 नगर परिषदों के चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां 9 नगरीय निकायों में गांव में भाजपा का कमल खिला है ।जैसा कि सांची विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद सांची ,गैरतगंज नगर पालिका रायसेन में बहुमत आया था ।उससे तो ऐसा जाहिर हो रहा था कि भाजपा का जनाधार अब खिसकने लगा।लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सांची के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सरकार की पार्षदों पर  दबाव राजनीति ,कूटनीति को अपने पक्ष में कर अपना सुरक्षित  किला बचाने में कामयाब रहे ।जबकि रायसेन की पुरानी बस्ती में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है।रायसेन सिटी की  नई कालोनियों ,पॉश कॉलोनियों नमें ही भाजपा का जनाधार कायम है ।जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत उर्फ बबलू मीणा को स्वास्थ्य मंत्री उनके समर्थक कुर्सी पर बैठाने में भी सफल रहे ।सांची विधानसभा के इन तमाम चुनावों में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और सांची सीट के विधायक डॉ बप्रभु राम चौधरी सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल,बरेली के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल , बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह ,दीपक पंड्या, पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जेपी किरार हीरेन्द्र मंजू सिंह कुशवाह  प्रदीप दीक्षित पूर्व जनपद अध्यक्ष साँची  एस मुनिया,भाजपा  उपाध्यक्ष राकेश तोमर ,वीर सिंह पटेल ,विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी ,मुकेश रघुवंशी ,संजू जाट सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह राजपूत आदि ने किंगमेकर की भूमिका निभाई है ।इसके अलावा सिलवानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह पार्टी के जिलाअध्यक्ष जेपी किरार

और उनके समर्थकों ने सिलवानी जनपद पंचायत सिलवानी नगर परिषद सिलवानी सहित बेगम बेगम गंज  नगर पालिका और जनपद पंचायत में उनके समर्थकों को विजयी दिलाने में अहम रोल अदा किया है ।इसी तरह भोजपुर विधायक  सुरेंद्र पटवा मंडीदीप नगर पालिका, नगर परिषद ओबैदुल्लागंज, जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज और नगर परिषद सुल्तानपुर में अपने चहेते समर्थकों को कुर्सी पर बैठाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है ।इसके अलावा नगर परिषद बारी में भी विधायक सुरेंद्र पटवा के खास समर्थक अध्यक्ष की  कुर्सी हथियाने में सफल रहे हैं बरेली नगर परिषद उदयपुरा जनपद पंचायत और नगर परिषद में भाजपा का ही कमल खिला है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811