Let’s travel together.

रिहायशी इलाकों में चल रहा घरेलू गैस से प्राइवेट सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा

0 213

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सांकरा सिलतरा धरसीवा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर रिहायशी इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों से प्राइवेट बम की श्रेणी में आने वाले 5 किलो के सिलेंडरों में  गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा जोर शोर से चल रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

धरसीवा के सांकरा में  वार्ड क्रमांक 20 वीडियो हाल क्षेत्र निमोरा मार्ग कालोनी से लेकर सांकरा मेन रोड पर सांकरा व सोण्डरा के बीच करीब दर्जन भर स्थानों पर धड़ल्ले से 120 रुपये किलो में घरेलू गैस सिलेंडरों से निजी सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा लंबे समय से जारी है।

दुर्गंध से अडोसी पड़ोसी हलाकान

घरेलू सिलेंडरों से निजी सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने के दौरान गैस की दुर्गंध आसपास फैलती है जिसे जहां गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा होता है उसके आसपास के लोग दुर्गंध से हमेशा परेसान रहते है जब कभी गैस ट्रांसफर करने वालों को कोई पड़ोसी मना करता है तो वह लड़ने तक तैयार रहते है।

तीनो गैस कंपनियो के भरपूर मिल रहे घरेलू सिलेंडर

खास बात यह है कि भले घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस की रिफलिंग मिले अथवा न मिले लेकिन इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों को हर रोज एजेंसियों से भारत एचपी व इंडेन के घरेलू सिलेंडर भरपूर मात्रा में हर समय मिल जाते हैं ।रविवार को भी एजेंसी संचालक उन्हें भरपूर मात्रा में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध कराते रहते हैं।

नाबालिगों से काम

इस गौरखधंधे से जुड़े लोग निजी स्वार्थ में इतने अंधे हो चुके हैं कि वह लोभ लालच देकर नाबालिगों से भी गैस ट्रांसफर का काम कराने में नहीं चूकते।

 लेबर ठेकेदार से मिलकर बांट रहे सस्ती मौत

इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों ने उधोगो में लेबर सप्लाई करने वाले लेबर ठेकेदारों से सेटिंग जमा रखी है इसलिए अधिकांश  लेबर ठेकेदार अपनी श्रमिको को राशन पानी गैस लाने नगदी पैसे नहीं देते बल्कि वह श्रमिको को दुकान बता देते हैं ओर मजबूरन श्रमिको को संबंधित दुकानों से ही गैस के साथ ही राशन भी लेना पड़ता है।

बम की श्रेणी में आने वाले प्राइवेट 5 किलो सिलेंडरों में दो किलो गैस भरकर ऊपर चूल्हा लगाकर दुकानदार श्रमिको को दे देते है बारह सौ से पन्द्रह सौ की कीमत में ठेकेदारों की लेबर को प्राइवेट सिलेंडर दे देते है फिर उन्ही में गैस खत्म होने पर 120 से 140 रुपये किलो कीमत में घरेलू सिलेंडरों से गैस ट्रांसफर कर बेचते हैं ओर हिसाब बनाकर महीने के महीने ठेकेदारों से एकमुश्त पेमेंट ले लेते ठेकेदार फिर लेबर से काटते हैं इस तरह लेबर ठेकेदारों की मिलिभगत से श्रमिको को सस्ती मौत बेंची जाती है इंसमे लेबर ठेकेदारों के दुकानदारों से कमीशन फिक्स रहता है।

कामर्शियल की बिक्री पर विपरीत प्रभाव

इस गोरखधंधे के चलते सरकारी भारत एचपी इंडेन के व्यवसायिक 5 किलो ओर 19 किलो ग्राम की बिक्री पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

एजेंसी संचालको की सख्ती से रुक सकता है गौरखधंधा

तीनो कंपनियो के सभी एजेंसी संचालक यदि सख्ती करें और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गैस रिफिल करने वालों को न होने दें तो यह गौरखधंधा भी बन्द हो सकता है और इसके बन्द होने से व्यवसायिक 19 व 5 किलो की बिक्री में भी बेतहासा वृद्धि हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811