Let’s travel together.

11 जनवरी को अनूपपुर मे आयोजित होगा विशाल हिन्दू युवा सम्मेलन

0 37

संघ शताब्दी वर्ष 2026 उपलक्ष्य मे आयोजित होगा समारोह

मनोज द्विवेदी  अनूपपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आगामी 11 जनवरी 2026 को अनूपपुर मे विशाल हिंदू युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैश्विक स्तर पर अपना 100 वां वर्ष मना रहा है। पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वयं की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।इसी तारतम्य मे अनूपपुर जिले में दिनांक 11 जनवरी, 2026 को हिंदू युवा सम्मेलन का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के ग्राउंड में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5000 युवा शामिल होंगे।
हिंदू युवा सम्मेलन के जिला संयोजक डॉ देवेंद्र तिवारी जी ने बताया कि इसमें जिले के विविध क्षेत्रों से विद्यार्थी अपनी सुविधाओं से इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेंगे और देश के प्रति अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे, युवा सम्मेलन के दिन युवाओं में परिचय बढ़े। युवाओं में उत्साह बढ़े अपने गाँव और देश का विकास करें। इन्हीं सद्भावना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक उद्बोधन का भी लाभ युवाओं को मिलेगा।
वर्ष 2026 मे अनूपपुर जिला मुख्यालय मे जिला स्तर हिन्दू युवा सम्मेलन का आयोजन एक सामाजिक, आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सामूहिक गतिविधियों और आत्मनिर्भर विकसित भारत जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
विशेष उल्लेखनीय है कि संघ शताब्दी वर्ष 2026 मे यह कार्यक्रम राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को यहाँ एक मंच पर आकर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिये विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के युवाओं को एक साथ लाना है। उन्हें
सांस्कृतिक प्रदर्शन लोक नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। नवाचार और विचार हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए सनातन धर्म के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और आत्मनिर्भरता के संदेश को फैलाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811