Let’s travel together.

कवि–लेखक समागम–25 का तृतीय सोपान 11 जनवरी  को विदिशा में

0 67

विदिशा। नगर की साहित्यिक संस्था प्रयास के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी को कवि–लेखक समागम–25 का तृतीय सोपान आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण में,नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिन मनाया जाएगा। द्वितीय चरण में , विदिशा नगर के कवि एवं लेखक अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के श्रेष्ठ पाँच साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा। ये सम्मान पूर्व के वर्षों की तरह ,विदिशा के दिवंगत एवं प्रतिष्ठित साहित्यकारों की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति में कामरेड माधोसिंह, गोविन्द देवलिया एवं ब्रज श्रीवास्तव शामिल हैं। समिति सदस्य गोविन्द देवलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कवि–लेखक समागम श्रृंखला का तीसरा चरण है, जिसमें नगर के साहित्य रसिकों को आमंत्रित किया गया है।
यह आयोजन कामरेड माधोसिंह के निवास भोपाल रोड ,में संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि प्रयास संस्था द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम सदैव विशिष्ट एवं स्मरणीय रहे हैं। पूर्व में संस्था द्वारा कवि-गीतकार नीरज के साथ ही जिले के लेखकों कवियों का अभिनंदन किया जा चुका है तथा जिले के समस्त कवि–लेखकों का व्यापक समागम भी आयोजित किया गया है।
प्रयास संस्था का यह वार्षिक आयोजन प्रत्येक वर्ष जनवरी के द्वितीय सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डा जगमोहन शर्मा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811