Let’s travel together.

फोटो वायरल की धमकी देकर युवती से 5 लाख मांगे, पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 73

– शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र का मामला

– शादीशुदा युवती का युवक से एक साल पहले परिचय हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा में एक मामला सामने आया है जिसमें शादीशुदा युवती से दोस्ती की और फिर अपने साथ फोटो खींच लिए। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ब्लैकमेल करने लगा। युवती से 5 लाख रु. की मांग रखी। करैरा थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पति और बच्चों को खत्म करने की धमकी दी-

पुलिस ने बताया है कि इस मामले में शादीशुदा युवती ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि न्यू तहसील के पीछे करैरा निवासी सम्राट जाटव पुत्र राजेंद्र जाटव से एक साल पहले दोस्ती हुई थी। सम्राट से बातचीत होने लगी। सम्राट ने खुद के साथ मेरे फोटो खींच लिए। सम्राट ने शाम 5 बजे कॉल करके धमकी दी कि मुझे 5 लाख रु. दे नहीं तो तेरे फोटो वायरल कर दूंगा। अगर तूने पैसे नहीं दिए तो तेरे पति और बच्चों को खत्म कर दूंगा।

ब्लैकमेल करने वाले पर मामला दर्ज कर , किया गिरफ्तार-

पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले सम्राट जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। ब्लैकमेल करने वाले सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811