Let’s travel together.

फोरलेन हाईवे पर दो ट्रकों में लगी आग, एक ट्रक में सो रहे ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

0 48

– आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को चार घंटे से अधिक समय लगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 पर पड़ौरा गुरुद्वारा के पास स्थित ठाकुर होटल के सामने खड़े दो ट्रकों में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को चार घंटे से अधिक समय लग गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

देर रात को भड़की ट्रक में अचानक आग –

बताया जाता है कि पुराने टायरों से भरा ट्रक क्रमांक MP 33 H 9014 ठाकुर होटल के पास खड़ा था। ट्रक चालक मुकेश रावत रात में वाहन खड़ा कर खाना खाने चले गए थे। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और पास में खड़े सीमेंट से भरे 22 पहिया ट्रक (R) 33 GA 3634) को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस ट्रक में चालक गोविंद और उसका हेल्पर सो रहे थे।

ट्रक के केबिन में सो रहे चालक और हेल्पर बचे-

आग लगते ही चालक ने ट्रक हटाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही देर में ट्रक के केबिन में भी आग लग गई, जिसके बाद चालक और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए कोलारस और शिवपुरी से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग लगने का कारण अज्ञात-

कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड के चालक प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार राउंड में पानी का उपयोग किया गया। इस पूरे मामले में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811