Let’s travel together.

राष्ट्रीय बालिका शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराष्ट बना चैंपियन

0 92

– शिवपुरी में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 370 खिलाड़ियों ने लिया भाग

– 69 वीं राष्ट्रीय बालिका शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय बालिका शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 वर्षीय को महाराष्ट्र की टीम ने जीत लिया है। इस राष्ट्रीय बालिका शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने मेजबान मध्य प्रदेश को एक रन से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 1 से 6 जनवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 24 राज्यों के 370 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने मध्य प्रदेश को एक रन से हराकर खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 108 ही रन बना सकी। इस तरह से एक रन से हार का सामना मध्य प्रदेश की टीम को करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका प्रदान करती हैं। विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी जबकि हारने वाली टीम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वह हार के बाद उदास ना हो और अच्छा प्रदर्शन करें जिससे आगे अच्छी सफलता प्राप्त कर सकें।
शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा खिलाड़ियों सहित कोच व अन्य प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। इस सफल आयोजन को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन व अन्य सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811