Let’s travel together.

माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से बाहर निकली बाघिन, मादा टाइगर एमटी-6 ने फैला दी दहशत

0 103

– बाघिन एमटी-6 का खेतों में आतंक, ग्रामीणों में दहशत

– माधव टाइगर रिजर्व सीमा से बाहर निकली मादा टाइगर, गाय का किया शिकार

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में स्थित माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से बाहर निकलकर मादा टाइगर एमटी-6 ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी। यह बाघिन पार्क सीमा से सटे ग्राम सरदारपुरा के खेतों में विचरण करती हुई देखी गई। घटना के दौरान एक कुत्ता बाघिन को ललकारता हुआ उसके सामने आ गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मादा टाइगर ने उसकी ओर देखा तक नहीं और पूरी तरह बेपरवाह अंदाज में आगे बढ़ती रही।

बाघिन ने एक गाय को अपना शिकार बनाया-

इस घटनाक्रम के कुछ ही देर बाद बाघिन ने खेत में एक गाय को अपना शिकार बना लिया, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी सुरक्षा को लेकर खेतों के आसपास एकत्रित होते दिखाई दिए और बाघिन की हर हरकत पर नजर बनाए रखी।

टीम मॉनिटरिंग में लगी-

इधर, माधव टाइगर रिजर्व की पार्क टीम भी पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मुस्तैद रही। टीम द्वारा लगातार बाघिन एमटी-6 की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से बाघों की पार्क सीमा से बाहर आवाजाही बढ़ गई है, जिससे वे भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।

लोगों में दहशत बोले हमारी सुरक्षा की जाए-

इधर दूसरी ओर लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि बाघों की मूवमेंट पर सख्त निगरानी रखी जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |     बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811