Let’s travel together.

जंगली हाथियों के झुंड की बना रहे थे वीडियो तभी गजराज ने कर दिया हमला, न्यूज चैनल के कैमरामैन की मौत

0 119

केरल के पलक्कड़ जिले में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में प्रतिष्ठित मलयाली समाचार चैनल के एक कैमरामैन की मौत हो गई। ‘मातृभूमि न्यूज’ में कार्यरत ए.वी. मुकेश (34) जब संवाददाता के साथ मालाम्बुझा और कांजीकोड के बीच स्थित नदी पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड की वीडियो बना रहे थे तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चैनल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही होती रहती है। संवाददाता और वाहन चालक तो जान बजाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन मुकेश हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मुकेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मलप्पुरम जिले के परप्पनंगडी के रहने वाले मुकेश पिछले एक साल से मातृभूमि न्यूज के पलक्कड़ ब्यूरो में काम कर रहे थे। वह कई वर्षों तक चैनल के नयी दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे थे।

मुकेश ने मातृभूमि में “अतिजीवनम” नामक कॉलम के तहत 100 से अधिक लेख लिखकर रिपोर्टिंग में भी अपना कौशल को साबित किया। इन लेखों में उन्होंने वंचित लोगों के जीवन पर रोशनी डाली। मुकेश के परिवार में उनकी पत्नी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन, मंत्रियों ए.के. ससींद्रन, एम.बी. राजेश, साजी चेरियन समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने कैमरामैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811