देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
लगातार चल रहा रामलीला मंचन मे आज शवरी मिलन सुग्रीव मेत्री बालीवध कार्यक्रम का मंचन किया गया ।आज साल का पहला दिन होने से यहाँ आने वाले हजारों पर्यटकों के साथ हाटबाजार का दिन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे उन्होंने रामलीला का भी आनंद उठाया तथा रामलीला मे जयकारे लगाते हुए मंचन कार्यक्रम देखा आज रामलीला मैदान भी पूरी तरह खचाखच भरा दिखाई पडा रामलीला समीति को भी व्यवस्था जुटाते देखा गया ।