Let’s travel together.

बेगमगंज में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिन

0 49

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नगर बेगमगंज के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में स्थित चर्च में आज क्रिसमसडे ( प्रभु यीशु ) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।चर्च सहित सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल भवन को आकर्षक फूलों की साजसज्जा के साथ जगमगाती विद्युत रौशनी से सजाया गया था।
बुधवार की अर्ध रात 12 बजे चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर की स्तुति के साथ कैरोल गीत गाए गए। अर्धरात्रि में यीशु का जन्मदिन होते ही जोरदार आतिशबाजी की गई।

चर्च के फादर जोवेस ने विशेष प्रार्थना मिडनाइट मास से की। इसके साथ ही ईसाई समुदाय के सभी सदस्यों ने विश्वशांति , सद्भाव व सभी में आपसी भाईचारे एवं देश की खुशहाली की भी प्रार्थना की।

25 दिसंबर को होने वाले ईसाई समुदाय के इस त्यौहार को लेकर ईसाई समुदाय में काफी उत्साह रहा , इस त्यौहार को चार चांद लगाने के लिए बाजार में भी क्रिसमस ट्री व सांता क्लास से सजे थे।
क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए रंग बिरंगे फूलों की लड़िया और बिजली से चलने वाली झालर से सजाया गया था।क्रिसमस के लिए स्कूल के चर्च की सजावट भी आकर्षित रही।
शहर में क्रिसमसडे सभी धर्मों के लोग ईसाई समुदाय के साथ मिलकर पूरे उत्साह से मनाते हैं। इस त्योहार पर लोगों में आपस में मिल-जुल कर प्यार बांटते हैं। साथ ही नगर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के चर्च पहुंचकर स्कूली बच्चे एवं उनके परिजनों द्वारा ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मेरी क्रिसमस कहते हुए बधाई दी गई।यह परम्परा विगत कई वर्षों से यहाँ चली आ रही है। वही ईसाई समुदाय के बच्चे संता की ड्रेस पहनकर चर्च पहुंचे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811