सुरेंद्र जैन धरसीवा
सामाजिक जनकल्याण समिति नेधरसींवा. क्लासिक सिटी परसुलीडीह में 19 वाँ पुत्री परिणय संस्कार उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति रायपुर ने दो कन्याओं सौ. कां. चमेली राय संग दुर्गेश एवं सौ. कां चितरेखा संग लुकेश का विवाह सम्पन्न कराया । सेवा सुगंधम संस्था प्रमुख टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जरूरत मंद दो बेटियों का विवाह दिनांक 20 दिसंबर को पूरे रीति रिवाज के साथ क्लासिक सिटी परसुली डीह मे सम्पन्न कराया गया । कार्यक्रम स्थल पर प्रख्यात पंडवानी गायक फूल सिंह कन्नौजे एवं उनके साथियों के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल , बसंत अग्रवाल ,प्रमोद बंसल , प्राची विनीत उपाध्याय एवं क्लासिक सिटी से कार्तिक यादव अध्यक्ष क्लासिक सिटी ,सुरेश आचार्य , प्रताप सिंह ठाकुर, सुकदेव सिंह,विभोध सतपति, प्रभाकर देवांगन, नवरंग जी उपस्थित थे। मंच पर दोनों वर वधुओं का पूरे बाजे गाजे और आतिश बाजी के साथ ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूरे सम्मान के साथ वर,वधुओं का आपस मे वरमाला पहना कर विवाह संपन्न कराया. वहां पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने वर वधुओं को पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया.पूरा मंच अक्षत,पुष्प वर्षा व मंगल ध्वनि से पवित्र हो गया. संस्था प्रमुख टिकेंद्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने व विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने मे आशीष नचरानी , एवं क्लासिक सिटी परिवार के लोगों का विशेष योगदान रहा है जिनके प्रति मै विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूँ.। इनके अतिरिक्त अन्य सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया है जिनका मै आभारी रहूँगा.। समिति ने दोनों बेटियों के लिए पूरे गृहस्थी का सामान टीवी, कुलर,आलमीरा, पलंग, बर्तन, ड्रेसिंग टेबल,साड़ियों से भरा हुआ सूटकेस , श्रृंगार पेटी दिया.इस अवसर पर सेवा सुगंधम संस्था की ओर से राजेंद्र पांडेय ,नन्दन सिंह,राजीव अग्रवाल ,रघुनाथ साहू , पुरन महतो, ईश्वरी देवांगन राजकुमार साहू अजित सिन्हा, बी पी पांडे, संजय वर्मा,सुधीर दुबे ,पवन बुंदेला, सुरेश दिवान ,आशीष उपाध्याय एवं समस्त क्लासिक सिटी परिवार कार्यक्रम में उपस्थित थे ।