Let’s travel together.

4 दिनों ही अमझेरा थाना पुलिस ने मारपीट के अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 128

दबंग एसडीओपी परिहार  एंव थाना प्रभारी मकवाना  की जोड़ी का अपराधियो में खोफ

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

पुलिस ने तीन लोगों से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हे।17 दिसंबर को शाम फरियादी दुर्गेश पिता मुरारी भलावी जाति गौड उम्र 16 साल एंव उसके साथी अजीतकुमार पिता गोपीचन्द्र उम्र 19 साल सतीश कुमार पिता हुब्बीलाल उम्र 16 साल सभी निवासीयान सिलपनी थाना धुमा जिला सिवनी हाल मुकाम मेस्को डेम गिटटी ख‌द्दान ग्राम अमौरा के डेम के पास मोबाईल चला रहे थे इतने में अमौरा तरफ से मुवाड तरफ जाने वाले निले रंग के ट्रैक्टर पर दो व्यक्ति आये और ट्रैक्टर खड़ा कर रोड किनारे पुलिया पर बैठे तीनो व्यक्तियो को बोले की तुम यहा पर मोबाईल फोन क्यो चला रहे हो कहकर माँ बहन की नंगी नंगी गालिया देकर जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर वाले दो अज्ञात लोगो ने अजितकुमार व सतीशकुमार को सिर मे पत्थर से मारकर चोटे पहूचाई है व जान से मारने की धमकी दी है। दुर्गेश कुमार की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 382/2025 धारा 109,115 (2), 296,351 (3), 3 (5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। क्योकि प्रकरण अज्ञात आरोपीयो व्दारा मारपीट कर गंभीर चोटे पहूचाने व रात्री की घटना होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री मंयक अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. महोदय श्री विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे विवेचना के दौरान निले रंग के ट्रैक्टर वाले दो अज्ञात लोगो की तलास कर मुखबिर की सूचना पर 1 सुभाष पिता मानसिह वास्केल जाति भीलाला उम्र 26 साल एंव दिलिप पिता बनसिह बघेल जाति भीलाला उम्र 29 साल निवासीयान ग्राम मुवाड से पुछताछ करते फरियादी व उसके साथीयो के साथ पत्थर से मारपीट करना कबुल किया आरोपीयो को हिरासत में लिया गया । उक्त आरोपीयो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में उनकी टीम उ.नि. नरबदसिह ठाकुर, प्र.आर. 489 दिनेश, व्दारा अज्ञात आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –

1. सुभाष पिता मानसिह वास्केल जाति भीलाला उम्र 26 साल

2. दिलिप पिता बनसिह बघेल जाति भीलाला उम्र 29 साल निवासीयान ग्राम मुवाड

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811