Let’s travel together.

हिंदु सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर

0 65

– शिवपुरी जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए हिंदु सम्मेलन

– अनेकता में एकता का भाव जागरण कर संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में विराट हिंदू सम्मेलन को आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को शिवपुरी नगर में सिदेश्वर के गुरु गोरखनाथ मंदिर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके अलावा कोलारस में लुकवासा मंडल में जैन मैरेज गार्डन और बदरवास के खतौरा मंडल में परी मिलन मैरेज गार्डन में विराट हिंदु सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शिवपुरी नगर में सिदेश्वर के गुरु गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में गोरखनाथ मंदिर संरक्षक नवीन गिरी व पवन गिरी से महाराज, वक्ता के रूप में रजनी दीदी और प्रवक्ता मनु जी जैन रहे। लुकवासा में आयोहित हिंदू सम्मेलन मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य उल्हास जी कुलकर्णी, अध्यक्षता बृजभूषण महाराज और दुर्गा वाहिनी प्रखंड अध्यक्ष श्रीमति प्रमिला रघुवंशी मौजूद रहीं। जबकि खतौरा में हिंदू सम्मेलन रामेश्वर जी महाराज कथा वाचक एवं श्री भगत राम जी खतौरा गायत्री मंदिर के पुजारी की मुख्य उपस्थिति रहे।

इन हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने हिंदू एकता पर बल दिया गया। सम्मेलन में समाज की सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदु समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता का भाव देखने को मिला। आयोजन स्थल को भगवा ध्वजों और बैनरों से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
इन सम्मेलनों में समाज के प्रमुखजनों के अलावा संतगण मौजूद रहे जिनके द्वारा सामाजिक एकता का भाव प्रदर्शित किया। हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति पर जोर दिया गया। इस मौके पर अनेकता में एकता का भाव जागरण कर संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811