रायसेन।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन अब आईएसओ प्रमाणित प्राधिकरण बन गया है। इसका प्रमाण पत्र आज रायसेन में जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एनडीआर आईएसओ संस्था के अधिकारीगण श्री जितेन्द्र खंडेलवाल एवं श्री योगेंद्र द्विवेदी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला तथा सत्र न्यायाधीष श्री अनिल कुमार सोहाने को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, श्री अरविंद जैन प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, श्रीमती शशि सिंह विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी सहित सभी न्यायाधीशगण, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारीगण, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, अधिवक्तागण, विधि छात्र एवं पैरालीगल वालेंटियर सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा कार्यालय की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक पूर्ण करने पर आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त होना रायसेन के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि में विधिक सेवा संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स व पैरालीगल वालेंटियर्स का पूर्ण योगदान रहा है। सभी ने समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया है।
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उत्कृष्ट कार्य करते हुए हमें भी आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु प्रयास करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया कि मुझे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर अत्यंत खुशी हो रही है। आईएसओ अवार्ड लक्ष्य नहीं एक जरिया है। आईएसओ अवार्ड पाना महत्वपूर्ण नहीं है, आईएसओ अवार्ड क्यों पाना है, यह महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविंद जैन द्वारा कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन वर्ष 2025 का पहला प्राधिकरण है जिसे आईएसओ अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह पूरे रायसेन जिले के लिए गर्व की बात है। श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा आईएसओ प्रमाणीकरण के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि विधिक सेवा से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, जिससे आम नागरिकों विशेषकर गरीब, असहाय, महिलाएं, वृद्ध, दिव्यांगजन तथा पीड़ित वर्ग बिना किसी बाधा के निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सके। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन एवं आभार प्रदर्शन श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।