Let’s travel together.

सकल हिंदू समरसता सम्मेलन यात्रा का पुष्प वर्षा के किया स्वागत, ग्रामीणों ने भारत माता की आरती उतारी

0 116

मुकेश  साहू  दीवानगंज रायसेन

सकल हिंदू समरसता सम्मेलन यात्रा का रथ बुधवार को  रतनपुर,तिजालपुर, मेंढकी,  बेरखेड़ी चोराह से प्रवेश करते हुए दीवानगंज उपखंड पहुंचा। मुख्य मार्ग से होते फेक्ट्री चौराहा  दीवानगंज से होते हुए ,अंबाडी ,सेमरा से वापसी करते हुए  दीवानगंज ओर बेरखेड़ी चौराहे पर पहुंचा।
सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा दोनों का वातावरण देखने को मिला। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई आगे बढ़ी।सभी जगह पर ग्रामीणों ने भारत माता की आरती उतारी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

 

सामाजिक समानता और भेदभाव मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से समरसता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा समाज के सभी वर्गों के बीच समानता और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम  है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक निष्पक्ष और समरस भारत का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गढ़मान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह आयोजन समाज में समानता और एकता का संदेश देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दीवानगंज उपखंड में  अगले महीने  जो सकल हिंदू समरसता सम्मेलन होने वाले हैं। उस उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811