Let’s travel together.

जर्जर कानून व्यवस्था, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था,मंडीदीप से भोपाल तक जाम,गौहरगंज में महिलाओं का रातभर धरना प्रदर्शन

0 401

विजी लवानिया, गौहरगंज रायसेन 

छ: वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी शुक्रवार से सोमवार तक पुलिस गिरफ्त से दूर रहा। रविवार शाम सात बजे ग्राम की महिलाओ ने सम्पूर्ण ग्राम में मार्च निकालकर मोर्चा संभाला। महिलाओं का नेतृत्व कोई नहीं कर रहा था, सभी व्यक्तिगत तौर पर धरने पर बैठी दिखीं।

अंदाजन पांच सौ से ऊपर महिलाएं थाना गौहरगंज प्रांगण में धरने पर बैठीँ रहीं। एडिशनल एसपी, एसडीएम एवं कई अनुविभाग के एसडीओपी द्वारा नारी शक्ति को धरने से उठने का रातभर भरसर प्रयास किया गया परन्तु कोई धरने से नहीं उठा। सोमवार दौपहर 12 बजे के लगभग स्थानीय विधायक धरना स्थल पर पहुंचे एवं स्वयं धरने पर बैठ गये।

कांग्रेस के कई दिग्गज धरना स्थल पर मौजूद रहे। महिलाओं की मांग थी कि आरोपी को पकड़ने में इतनी देर को पुलिस को क्यों लगी। ज्ञात हो कि धरना शान्तिःपूर्ण रहा। यातायात बाधित नहीं हुआ एवं अपने स्तर पर महिलाओं ने काबिले तारीफ धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय युवकों द्वारा धरने पर बैठीँ बहन बेटियों के लिए हर संभव व्यवस्था की गई। घर का सभी काम छोड़कर कई महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर धरना स्थल पर बैठी रहीं।

 

शासन प्रसाशन द्वारा धरने पर बैठीँ महिलाओं का धरना खत्म करने का हर संभव प्रयास किया गया। सोमवार सुबह हज़ार लोगों का हुज़ूम धरना स्थल पर देखने को मिला। दौपहर 12:30 पर मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर बच्ची के हालत एवं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हर क्षण अपडेट की जानकारी दी गई।

सूत्रों के मुताबिक मंडीदीप से बागसिवानिया सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। साढ़े बारह पर मंडीदीप में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। फायर ब्रिगेड के आने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने फायर ब्रिगेड के कांच तोड़ दिये, उसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। शाम चार बजे जाम खुला। उक्त घटना से जर्जर कानून व्यवस्था एवं चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई है। शाम साढ़े पांच करणी सेना के लोग धरना स्थल पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811